प्रशांत किशोर टीम के 23 सदस्य त्रिपुरा पुलिस ने होटल में किए नजरबंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अपनी कंपनी 'इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी' के सदस्यों संग त्रिपुरा 2023 विधानसभा चुनाव का आकलन करने पहुंचे प्रशांत किशोर की टीम के लगभग 23 सदस्यों को त्रिपुरा पुलिस ने होटल में नजरबंद किया। कोरोना रिपोर्ट आने तक उन्हें वहीं ठहरना होगा। उनसे कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर पूछताछ हो रही है। चेतावनी दी गई है कि राज्य छोड़ने के लिए एयरपोर्ट जाने के अलावा होटल से बाहर न निकलें।
