फालतू याचिकाओं से परेशान सुप्रीम कोर्ट ने कहा- न्यायिक प्रणाली का मजाक बन रहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फालतू याचिकाओं से परेशान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सामूहिक रूप से हम सभी न्यायिक प्रणाली का मजाक बना रहे हैं। हमें हर मामले में अपील दायर करने की प्रथा को भी हतोत्साहित करना होगा। हम तथ्यों को लेकर तीसरे या चौथे स्तर की जांच नहीं कर सकते। अगर सुप्रीम कोर्ट के ऊपर कोई कोर्ट होता तो शायद हर मामले में हमारे आदेशों के खिलाफ भी अपील दायर की जाती।
