मतदाताओं को रिश्वत देने के आरोप में TRS सांसद दोषी करार, छह महीने की सजा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
चुनावों के दौरान मतदाताओं को रिश्वत देने के आरोप में तेलंगाना के महबूबाबाद से तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की लोकसभा सांसद मलोथ कविता को छह महीने की सजा हुई है। नेमपली में सांसदों और विधायकों के लिए बनी विशेष सत्र अदालत ने कविता और उसके सहयोगी को शनिवार को सजा सुनाई। हालांकि, जज ने उन्हें गिरफ्तारी के तुरंत बाद जमानत दे दी। कविता ने कहा कि वो इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करेगी।