कनाडा में ट्रक ड्राइवर्स का प्रदर्शन, ट्रूडो ने प्रदर्शनकारियों से घर जाने की अपील की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Star
कनाडा में ट्रक ड्राइवर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रदर्शनकारियों से घर जाने की अपील की। बकौल ट्रुडो उम्मीद है कि प्रदर्शनकारी घर जाने का फैसला करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा था, 'प्रदर्शनकारी हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे लोकतंत्र और हमारे नागरिकों के दैनिक जीवन को अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे रोकना होगा। ओटावा के लोग अपने ही पड़ोस में परेशान होने के लायक नहीं हैं।'
