ई-मेल लीक मामले में US-ब्रिटेन आमने-सामने, ट्रंप ने ब्रिटिश राजदूत को बताया 'बेवकूफ'
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
इन दिनों कूटनीतिक ई-मेलों के लीक होने बाद US-ब्रिटेन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस कड़़ी में मंगलवार को ब्रिटिश राजदूत किम डैरेक पर ताजा हमला बोलते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें अत्यंत बेवकूफ और आंडबर से भरा मूर्ख करार दिया. इतना ही नहीं उन्होंने ब्रेग्जिट मामले को लेकर ब्रिटेन की पूर्व पीएम थेरेसा पर भी हमला बोला. गौरतलब है कि ब्रिटिश राजदूत के कुछ गोपनीय संदेशों के सार्वजनिक होने के बाद उन्होंने ट्रंप को अकुशल बताया था.
