ट्रंप ने किया गन लॉबी का समर्थन, कहा- खुद को अपराधियों से बचाने के लिए बंदूक रखना जरूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टेक्सास में बीते दिनों एक स्कूल में 18 वर्षीय युवक ने 18 छात्रों समेत 21 लोगों की गोली मारकर हत्या की थी। अमेरिका में बढ़ते गन कल्चर पर अब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सभ्य और कानून का पालन करने वाले अमेरिकियों को अपराधियों से खुद को बचाने के लिए बंदूक रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। वहीं, जो बाइडन ने गन एक्ट के खिलाफ बदलाव के संकेत दिए थे।
