आज से दिल्ली में खुली सुरंग सड़क, दिल्ली से नोएडा आगमन हुआ आसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: livemint
चार साल के लंबे इंतजार के बाद आज से वाहन चालक सुरंग सड़क में वाहन दौड़ा पा रहे हैं। पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन करने के बाद आज से सुरंग सड़क लोगों के लिए खुली। मथुरा रोड के चारों अंडरपास भी खोले गए। जिनसे मथुरा रोड सिग्नल फ्री हुआ और सुरंग सड़क से नई दिल्ली की तरफ से रिंग रोड होते हुए यमुनापार और नोएडा की ओर आना-जाना आसान हुआ है।
