तुर्की ने सीरिया के रस अल-ऐन शहर पर किया कब्जा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
तुर्की के सुरक्षाबलों ने भारी बमबारी के बीच सीरिया के रस अल-ऐन शहर पर कब्जा किया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय, तुर्की की सेना और सीरियन वॉर मॉनिटर ने इस खबर की पुष्टि की है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सीरिया के प्रमुख शहर रस अल-ऐन के रिहायशी इलाकों को कंट्रोल में ले लिया गया है। हालांकि, सीरियाई कुर्दिश जवान अभी भी शहर के कुछ हिस्सों में छिपे हैं।
