इजरायल संग रक्षा समझौते पर भड़के एर्दोगन बोले- बाइडन के हाथ खून से रंगे हुए हैं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुस्लिम देश फिलिस्तीन के समर्थन में इजरायल और अमेरिका को बुरा-भला कह रहे हैं। तुर्की के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति को लेकर जो बयान दिया है, वैसा बयान अब तक अमेरिका को लेकर किसी ने भी नहीं दिया था। तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने इजरायल का समर्थन करने पर अमेरिका को यहां तक कह दिया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के हाथ खून से रंगे हुए हैं।
