रूस में फेसबुक के बाद ट्विटर भी बैन, माइक्रोसॉफ्ट रोकेगा नए उत्पादों की बिक्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 9वां दिन है। दोनों देशों के बीच जारी इस युद्ध के दौरान पुतिन सोशल मीडिया पर भी लगाम लगा रहे हैं। फेसबुक पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब रूस ने ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगाया। वहीं दूसरी तरफ अब माइक्रोसॉफ्ट रूस में अपने उत्पादों और सेवाओं की सभी नई बिक्री को निलंबित करेगा। इससे पहले एपल अपने सभी उत्पादों को रूस में बैन कर चुका है।
