पेशावर में दो सिखों की गोली मारकर हत्या, आठ महीनों में ऐसी दूसरी घटना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
पाकिस्तान के पेशावर में दो सिखों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय रंजीत सिंह और 38 वर्षीय कुलजीत सिंह के तौर पर हुई है। दोनों सारबांद इलाके के बट्टा लाल चौक में मसालों की दुकान चलाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों रविवार को अपनी दुकानों पर बैठे थे, इसी दौरान बाइक पर पहुंचे दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।