यूएई राजदूत का बयान, यूएई ने निभाया भारत-पाक तनाव कम करने में अहम योगदान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कश्मीर में जारी तनाव के बीच भारत-पाक के शीर्ष इंटेलिजेंस अधिकारियों ने इस साल जनवरी में दुबई में गुप्त बैठक की। इस बैठक के पीछे यूएई की अहम भूमिका है। अमेरिका में यूएई के राजदूत यूसेफ अल-ओताइबा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने और उनके बीच द्विपक्षीय संबंधों को वापस पटरी पर लाने में यूएई ने भूमिका निभाई। पुलवामा हमले के बाद से दोनों देशों में बातचीत बंद थी।
