कुमारी सैलजा के इस्तीफे के बाद उदयभान हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ। आज हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह पर हरियाणा के होडल से पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उदयभान हुड्डा खेमे से हैं। इसके अलावा, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज व सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
