उद्धव ठाकरे ने साधा NCB पर निशाना, बोले- केवल सेलिब्रिटीज को पकड़ने में दिलचस्पी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के मामले में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। दशहरा संबोधन के दौरान उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का नाम लिए बगैर इस पर निशाना साधा और कहा कि वह सिर्फ सेलिब्रिटी को गिरफ्तार करने, उनकी तस्वीरें लेने और शोर मचाने में दिलचस्पी रखता है। गौरतलब है कि NCB ने एक क्रूज शिप पर छापेमारी के दौरान आर्यन खान को हिरासत में लिया था।