आज पीएम मोदी से मिलेंगे उद्धव ठाकरे; मराठा आरक्षण, ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे पीएम मोदी से मिलेंगे। इस दौरान मराठा आरक्षण, ओबीसी आरक्षण और चक्रवाती तूफान से राहत जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने जानकारी दी। बता दें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेगा। वहीं शरद पवार ने सोमवार शाम को ठाकरे से मुलाकात की।
