दान में मिली क्रिप्टोकरेंसी से यूक्रेन ने खरीदा सैन्य सामान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
रूस के आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी में मिले दान में से लगभग 114 करोड़ रुपये से सैन्य सामान खरीदा है। यूक्रेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन उप मंत्री अलेक्स बोर्नियाकोव ने बताया कि क्रिप्टोकरेंसी से खरीदे गए बुलेटप्रूफ जैकेट समेत अन्य सामान की डिलीवरी शुक्रवार को हुई। उन्होंने आने वाले दिनों में दान की रकम बढ़ने की उम्मीद जताते हुए कहा कि अभी तक मिला अधिकतर दान बिटकॉइन और इथर के रूप में था।