यूक्रेन ने उत्तर कोरिया से डिप्लोमैटिक रिलेशन तोड़ा, जपोरिजिया में रूसी हमले में 23 लोग जख्मी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: TV9Hindi
उत्तर कोरिया ने डोनबास को अलग देश की मान्यता देने की बात कही। जिसके बाद यूक्रेन ने उत्तर कोरिया से डिप्लोमैटिक रिलेशन तोड़ा। डोनबास को रूस और सीरिया ने पहले ही अलग देश के रूप में मान्यता दे रखी है। दूसरी तरफ, जपोरिजिया प्रांत में रूस ने 2 रॉकेट दागे। रॉकेट हमले में 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। डोनेट्स्क में रूसी हमले से 37 नागरिकों की मौत हुई।
