x

यूक्रेन का पैराट्रूपर्स को ले जा रहे रूसी विमान को मार गिराने का दावा, रूस यूरोप के मानवाधिकार संगठन से निलंबित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Cnn

यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसने कीव से 40 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित शहर वासिलकिव के पास पैराट्रूपर्स को ले जा रहे एक रूसी सैन्य परिवहन विमान को मार गिराया है। इससे पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि सेना ने अभी तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराया है। दूसरी तरफ, यूरोपीय परिषद ने रूस के खिलाफ कदम उठाते हुए इसे यूरोप के अग्रणी मानवाधिकार संगठन से निलंबित किया।