यूक्रेन ने 3 रूसी हेलीकॉप्ट और कई सैन्य वाहन किए तबाह, 13,500 सैनिकों को मारने का दावा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: US News
यूक्रेन के खेरसन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यूक्रेनी सेना ने रूसी हेलीकॉप्टरों पर हमला बोला। हमले के बाद की सैटेलाइट तस्वीर सामने आईं। यूक्रेन ने तीन हेलीकाप्टरों और सैन्य वाहनों को नष्ट किया। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया कि, उसकी सेना ने रूस की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। 13,500 सैनिकों को जान से मारने के अलावा उसके कई सैन्य उपकरणों को भी बर्बाद कर दिया गया है।
