यूक्रेन को मिला तीनों देशों का साथ, जेलेंस्की बोले- हम इस युद्ध को जरूर जीतेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times of Israel
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 21वां दिन है। इससे पहले चेक गणराज्य, पोलैंड और स्लोवेनिया के पीएम के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की बैठक खत्म हुई। सभी देशों ने एक सुर में जेलेंस्की को समर्थन देते हुए कहा कि आप अकेले नहीं हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा- हम जरूर इस युद्ध को जीतेंगे। दूसरी तरफ कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने 15 और रूसी अधिकारियों पर गंभीर प्रतिबंध लगा दिए हैं।
