दावा: अमेरिकी खुफिया जानकारी से रूस के जनरलों को मार गिरा रहा यूक्रेन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस-यूक्रेन युद्ध 71वें दिन भी जारी है। इस बीच, एक वरिष्ठ अमेरिकी अफसर ने दावा किया कि यूक्रेन को रूसी यूनिटों के मूवमेंट की खुफिया जानकारी अमेरिका दे रहा है। इसीलिए कई रूसी जनरलों को यूक्रेन ने निशाना बनाया। यूक्रेन ने रूस के करीब 12 फ्रंटलाइन जनरलों को युद्ध में मार गिराया है। यूक्रेनी सेना ने दक्षिण के कुछ इलाकों पर दोबारा कब्जा करते हुए रूसी सेना को खदेड़ दिया।