यूक्रेन ने ठुकराया बातचीत का ऑफर, अब गुस्साया रूस चारों ओर से करेगा बमबारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेन की ओर से बेलारुस में बातचीत का ऑफर ठुकराए जाने के बाद रूस भड़क गया है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कीव द्वारा बेलारूस में बातचीत करने से इनकार करने के बाद रूसी सेना को यूक्रेन में अपने हमले को 'सभी दिशाओं से' बढ़ाने का आदेश दिया गया है. शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन को बातचीत का एक प्रस्ताव दिया था.