यूक्रेन पर लिया रूस ने एक्शन, अमेरिका ने अपने नागरिकों को घर से न निकलने को कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Print
यूक्रेन की रक्षा खुफिया एजेंसी डीआईयू ने ट्वीट किया है कि यूक्रेन के अस्थायी कब्जे वाले क्षेत्रों में अपने सैनिकों के जरिए रूस बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचाना चाहता है और ऐसा करके वह यूक्रेन पर आतंकी गतिविधियों के आरोप लगाना चाहता है। डीआईयू के मुताबिक, उसके शहर डोनेट्स्क में कई सामाजिक बुनियादी सुविधाओं को रूस नुकसान पहुंचा रहा है। दूसरी तरफ, अमेरिका ने अपने नागरिकों से घर से बाहर न निकलने को कहा है।
