यूक्रेन की वायु सेना का दावा- नष्ट किया रूसी सेना का 300वां हवाई लक्ष्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया कि 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक उन्होंने रूसी सेना का 300वां हवाई लक्ष्य नष्ट किया। हालिया सुखोई एसयू-25 सैन्य विमान को नष्ट किया गया। इस बीच यूक्रेन के महाभियोजक कार्यालय की ओर से बताया गया कि, रूसी हमलों में जान गंवाने वाले यूक्रेनी बच्चों की संख्या बढ़कर 191 पहुंच गई है। बता दें करीब 349 बच्चे घायल हैं।
