यूक्रेनी सेना का हथियार डालने से इंकार, किया दावा- अलगाववादी कमांडर सेरगी मास्किन हुआ ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BBC
यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, सेना ने अलगाववादी कमांडर सेरगी मास्किन को मार गिराया है। जोकि अलगाववादी गुट दोनेत्स्क का कमांडर था। बता दें रूस और यूक्रेन की जंग का आज 26वां दिन चल रहा है। इस बीच यूक्रेन ने साफ संकेत दिए हैं कि, वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा। मारियूपोल में चल रही भीषण जंग में यूक्रेनी सेना ने हथियार डालने से इंकार कर दिया है।
