रूस के साथ वार्ता के लिए इस्तांबुल पहुंचा यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ommcomnews
रूस के साथ आज होने वाली बातचीत के लिए यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल तुर्की के इस्तांबुल पहुंच गया है। यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि, हमारी प्राथमिकता युद्ध विराम होगी। तुर्की में वार्ता से पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा था कि, यूक्रेन अपनी संप्रभुता और जमीन को नहीं छोड़ेगा। अगर रूस धमकाता है तो यह वार्ता बिना किसी लक्ष्य के फिर से खत्म हो जाएगी।
