उमा भारती ने मध्य प्रदेश में अपनी ही पार्टी की सरकार को दी चेतावनी, कहा- 15 जनवरी तक राज्य में शराबबंदी नहीं हुई तो उतरूंगी सड़क पर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राज्य में उनकी पार्टी की सरकार द्वारा अगले साल 15 जनवरी तक शराब पर प्रतिबंध नहीं लगाये जाने पर सड़क पर उतर कर शराबबंदी अभियान चलाने की शनिवार को चेतावनी दी. उमा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ अगले साल 15 जनवरी के बाद वह मध्य प्रदेश में शराबबंदी अभियान चलाएंगी. भाजपा नेता ने कहा, ‘‘15 जनवरी से पहले हम नशा मुक्ति के लिए सामाजिक जागरूकता अभियान भी चलाएंगे.