यूएन ने जताई इजरायल-फिलीस्तीन युद्ध पर चिंता, गुटेरेस बोले- दोनों देश नहीं रुके तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल और हमास की लड़ाई पर चिंता जताई। यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस बोले- संघर्ष रुकना चाहिए। इजरायल और फिलीस्तीन अगर अब भी नहीं रुके तो इसके परिणाम बेहद विनाशकारी होंगे। वहीं संयुक्त राष्ट्र में भारत ने इजरायल और फलस्तीन से जंग खत्म करने की अपील की। भारत ने हिंसा भड़कने की आशंका जताई। कहीं ये जंग खतरनाक रूप न ले ले इसपर तुर्की ने कड़ा रुख अपनाया।
