कश्मीर मसले को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने शिमला समझौते का दिया हवाला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने कश्मीर मसले पर भारत के रुख को मजबूती दी है। कहा है कि भारत और पाकिस्तान यह मसला बातचीत के जरिये निपटाएं। मसले को इस तरह से सुलझाने के लिए 1972 में दोनों देशों के बीच शिमला समझौता हो चुका है। इसलिए अब किसी तीसरे पक्ष की दखलंदाजी की जरूरत नहीं है। वोल्कन बोजकिर 2020 से संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष हैं।
