सैन्य तख्तापलट के बाद से अब तक 71 पत्रकार गिरफ्तार, यूएन ने जताई चिंता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फरवरी में सैन्य तख्तापलट के बाद से म्यांमार के अधिकारियों द्वारा करीब 71 पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से आधे से अधिक फरवरी की शुरुआत के बाद से हिरासत में हैं। कुछ 24 लोगों पर कथित रूप से फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगा। 3,080 लोग फिलहाल हिरासत में हैं। जबकि 700 से अधिक मारे गए हैं।
