x

भारत पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, 20 अक्टूबर तक देश में रहेंगे

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बीती रात आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। यह उनके दूसरे कार्यकाल की पहली भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मिलेंगे। गुटेरेस 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को भी श्रद्धांजलि देंगे। 20 अक्टूबर को वह पीएम मोदी के साथ गुजरात में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।