x

जम्मू-कश्मीर में तीन महीने बाद बेरोजगारी दर घटी, हरियाणा बेरोजगारी दर के मामले में पहले स्थान पर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडिया इकोनॉमी ने दिसंबर 2021 के आंकड़े जारी किए। जिसमें बेरोजगारी दर घटी बताई गई। जम्मू-कश्मीर में 2021 में बेरोजगारी दर चिंताजनक रही है। जम्मू-कश्मीर में तीन महीने के बाद बेरोजगारी दर घटी। सितंबर से नवंबर तक बेरोजगारी दर 20% से अधिक थी, जो दिसंबर में घटकर 15% रही। हरियाणा 34.1% बेरोजगारी दर के साथ पहले स्थान पर है। 2021 में 2020 के मुकाबले ज्यादा बेरोजगारी रही।