सरकार बनते ही उत्तराखंड में लागू करेंगे समान नागरिक संहिता: पुष्कर सिंह धामी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के बाद जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। हालांकि उत्तराखंड में एक ही चरण के तहत 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में समान नागरिक संहिता लागू करने के सीएम पुष्कर सिंह धामी के इस ऐलान को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है।
