केंद्रीय बजट 2023: मोबाइल, टीवी होगा सस्ता; ई-कोर्ट के लिए 7000 करोड़ रुपए होंगे खर्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
मोबाइल फोन सस्ता होगा, कई कंपोनेट पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटेगी। टीवी की कीमत घटेगी, पैनल से इम्पोर्ट ड्यूटी घटेगी। इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे। महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत दो साल के लिए 2 लाख तक बचत की सुविधा पर 7.5% ब्याज मिलेगा। सभी शहरों को मैन होल से मशीन होल में बदला दिया जाएगा। शहरी विकास फंड लांच होगा। सुदूर एरिया तक पहुंचने के लिए 100 नए प्रोजेक्ट लांच होंगे।