केंद्रीय बजट 2023: प्रति व्यक्ति आय 9 साल में डबल हुई, उज्जवला के तहत 9.6 करोड़ को एलपीजी कनेक्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
वित्त मंत्री बोलीं- "वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत आज आगे बढ़ रहा है। सबका प्रयास, जनभागीदारी के साथ बेहतर प्रदर्शन करना है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है। भारतीय इकोनॉमी बीते 9 साल 10वें से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी। स्वच्छ भारत मिशन जारी है। 11.7 करोड़ घरों में शौचालय बने। 224 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज, 102 करोड़ लोगों को लगी। 11.4 करोड़ किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ।