आज शाम छह बजे हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार, दिल्ली में नेताओं का जमावड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार संभवत: आज शाम छह बजे होगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से नारायण राणे और असम से सर्बानंद सोनोवाल दिल्ली पहुंचे। आधा दर्जन कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी होगी, जबकि एक दर्जन मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा करीब 10 राज्य मंत्रियों को भी टीम मोदी से बाहर होना पड़ सकता है। जेपी नड्डा और अमित शाह बैठक कर विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप देंगे।