सीयूईटी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी को पत्र लिखकर कहा कि संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती। दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा ने 12 अप्रैल को सीएम स्टालिन द्वारा पेश एक प्रस्ताव को स्वीकारा था, जिसमें केंद्र से सीयूईटी का विचार त्यागने का आग्रह किया गया था। इसी के जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने ये पत्र लिखा।
