12 नवंबर को 700 भाजपा नेताओं की 'मास्टरक्लास' लेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: business standard
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर यानी शुक्रवार को वाराणसी में राज्य के करीब 700 भाजपा नेताओं की 'चुनाव मास्टरक्लास' लेंगे। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य स्तर पर की जा रही तैयारियों समीक्षा की जाएगी और उन्हें जनता से अधिक जुड़ाव बनाने के लिए आवश्यक मंत्र दिया जाएगा।