केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा - ऑटो से भी सस्ता है प्लेन का किराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter/@jayantsinha
केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा का कहना है कि हवाई सफर ऑटो से यात्रा करने से भी सस्ता है। इस पर उन्होंने बताया कि हवाई सफर ऑटो के सफर से 1 रुपए सस्ता है। उन्होंने कहा कि- आज, हवाई किराया ऑटो रिक्शा के किराए से कम है। आप पूछेंगे कि ये कैसे मुमकिन है। जब दो लोग एक ऑटोरिक्शा लेते हैं तो वो 10 रुपए चार्ज देते हैं। जिसका मतलब है कि एक व्यक्ति को 5 रुपए प्रति किलोमीटर देना पड़ता है, जबकि हवाई यात्रा का किराया 4 रुपए प्रति किलोमीटर है।
