केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल में, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bhaskar
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी भारी बारिश से हुई तबाही का हवाई सर्वेक्षण किया। केंद्रीय मंत्री हिमाचल में चल रहे फोरलेन प्रोजेक्ट का रिव्यू करेंगे। नितिन गडकरी ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन का भी हवाई सर्वेक्षण किया। अब वह एनएचएआई अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं।
