सिंधिया आज करेंगे उत्तराखंड में कई रूटों के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज से उत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत कई रूटों पर हवाई सेवा शुरू कर रहे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई हेली सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। वो जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण भी करेंगे। दरअसल, 353 करोड़ की लागत से तैयार नए टर्मिनल के फेज वन का कार्य पूरा कर लिया गया है।
