केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का ऐलान, कोरोना प्रतिबंधों के दो साल बाद 79,237 भारतीय मुसलमान हज के लिए जाएंगे मक्का-मदीना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: social media
कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के दो साल के अंतराल के बाद, 79,237 भारतीय मुसलमान हज-2022 तीर्थयात्रा करने के लिए सऊदी अरब जाएंगे, जो जुलाई से शुरू होगी. अधिकारियों ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इनमें लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं. नकवी ने शनिवार को मुंबई के हज हाउस में 'खादिम उल हुज्जाज' के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया