किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे, आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 11 महीने से धरने पर बैठे किसान आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। किसानों की ओर से लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के पिता अजय मिश्रा को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पद से हटाने, अजय मिश्रा की गिरफ्तारी और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में घटना की जांच की मांग रहेगी।
