उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल लॉन्च से परेशान दुनिया, यूएनएससी ने बुलाई आपात बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the moscow times
उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल लॉन्च कर रहा है। उत्तर कोरिया में परमाणु हथियारों के तेजी से होते विकास और निर्माण से अब दुनिया चिंतित है। इसे देखते हुए यूएनएससी ने आपात बैठक बुलाई है। जिसमें उत्तर कोरिया को लेकर चर्चा होगी। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने जानकारी दी। हालिया दो बैलिस्टिक मिसाइलों को उत्तर कोरिया के मध्य भाग से लॉन्च किया गया और पूर्वी सागर की तरफ दागा गया।
