जिला पंचायत चुनाव के लिए उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को बीजेपी ने दिया टिकट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेगी। उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव रेप केस में दोषी करार देने के साथ ही पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कल जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है।
