x

भारत की अध्यक्षता वाले UNSC ने आतंकवाद पर बयान से हटाया तालिबान का जिक्र

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले से संबंधित अपने बयान में तालिबान का जिक्र नहीं किया है। ये उसके पुराने रुख के विपरीत है जब आतंकवाद पर अपने एक बयान में उसने तालिबान का जिक्र किया था। दोनों बयान लगभग समान है, बस ताजा बयान से तालिबान का जिक्र हटा दिया गया है। भारत ने UNSC के अध्यक्ष के तौर पर इस बयान पर हस्ताक्षर किए हैं।