यूपी विधानसभा चुनाव: प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का 'उन्नति विधान', मेनिफेस्टो में किए कई लुभावने वादे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ABP News
प्रियंका गांधी ने आज कांग्रेस का उन्नति विधान जारी किया। इसमें कांग्रेस ने वादे किए कि सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। कोरोना से पीड़ित रहे परिवारों को 25,000 रुपये देंगे। कोरोना योद्धाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। 20 लाख नौकरियां देंगे। बीमारों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। झुग्गी वाली जमीन नाम की जाएगी। पत्रकारों के खिलाफ दायर मुकदमें खत्म होंगे।
