मतदान से एक दिन पहले यूपी के इस गावं में वोटर्स की उंगलियों पर लगाई गई जबरन स्याही!
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: twitter
शनिवार को UP के चंदौली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पर अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले वोटर्स की उंगलियों पर जबरन स्याही लगाई गई और उन्हें 500 रुपए भी दिए गए, ताकि रविवार को मतदाता मतदान न कर पाए. वहीं चंदौली के ताराजीवनपुर गांव की दलित बस्ती के 3 लोगों ने इस काम को अंजाम दिया, ग्रामीणों का कहना है कि वे सभी भाजपा से थे. गांववालों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
