कांग्रेस की सभा में "बिरयानी" की लूट पर बवाल, 9 समर्थक गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: dainik jagran
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल 6 मार्च को कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक जनसभा का आयोजन किया. आयोजन के बाद उन्होंने समर्थकों के बीच बिरयानी बटंवाने का इतंजाम किया. बिरयानी तो बांटी गई लेकिन इस दौरान कांग्रेस समर्थक आपस में ही भिड़ गए. समर्थकों में घंटो तक लात-घूसे और लाठी-डंडे चले. वहीं पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूर्व विधायक समते 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
