यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना संक्रमित, खुद को आइसोलेट करके वर्चुअली कर रहे काम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित हुए। उन्होंने ट्वीट किया, 'शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं। चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।'
